Sharad Pawar Z Plus security : जेड प्लस सुरक्षा मिलने पर शरद पवार हैरान, केंद्र के फैसले पर जताया शक

Date:

Sharad Pawar Z Plus security : महाराष्ट्र चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने शरद पवार की सुरक्षा में इजाफा किया है। एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को जेड प्लस सुरक्षा कवर दिया गया है, जिसपर उन्होंने हैरानी जताई है। उन्होंने केंद्र के फैसले पर शक जताया है।

शरद पवार को किस बात का शक?

शरद पवार ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिलने पर उनकी जासूसी होने का शक जताया है। उन्होंने कहा कि मेरी “प्रामाणिक जानकारी” प्राप्त करने का ये एक तरीका हो सकता है, क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। केंद्र ने बुधवार को पवार को जेड प्लस (सशस्त्र वीआईपी सुरक्षा कवर की उच्चतम श्रेणी) सुरक्षा प्रदान की। पवार से जब सुरक्षा बढ़ाए जाने के बारे में पूछा गया तो 83 वर्षीय राजनेता ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस कदम के पीछे के कारण के बारे में पता नहीं है।

पवार ने कहा, गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुझे बताया कि सरकार ने तीन लोगों को जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया है और मैं उनमें से एक हूं। मैंने पूछा कि अन्य दो कौन हैं। मुझे बताया गया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। शरद पवार ने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद चूंकि चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए मेरे बारे में जानकारी प्राप्त करने का एक तरीका हो सकता है।

55 सशस्त्र कर्मी संभालेंगे जिम्मा

बता दें कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 55 सशस्त्र कर्मियों की एक टीम को पवार के जेड प्लस सुरक्षा कवर के हिस्से के रूप में चिह्नित किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने पहले बताया था कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा एक खतरा आकलन समीक्षा ने पवार के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवर की सिफारिश की थी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR FLYOVER : सांसद ने CM को लिखा लेटर

RAIPUR FLYOVER : MP writes letter to CM रायपुर. रायपुर...

CHHATTISGARH : 26 साल बाद गबन का खुलासा!

CHHATTISGARH : Embezzlement exposed after 26 years! रायपुर. रायपुर में...