CHHATTISGARH : 26 साल बाद गबन का खुलासा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Embezzlement exposed after 26 years!

रायपुर. रायपुर में 26 साल पुराने गबन मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। EOW ने सहकारी आवास संघ भोपाल के तत्कालीन मैनेजर प्रदीप कुमार निखरा को गिरफ्तार कर लिया है और 7 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा गया है।

यह पूरा खेल 1995 से 1998 के बीच का है, जब सरकारी हाउसिंग स्कीम के नाम पर 186 लोगों के नाम से करीब 1.86 करोड़ रुपये का लोन पास कराया गया। लेकिन जब जांच हुई तो पता चला कि न तो कहीं मकान बने और न ही जिनके नाम पर लोन लिया गया, वे लोग मौके पर मिले।

जांच में सामने आया कि फर्जी दस्तावेज, नकली सर्टिफिकेट और साजिश के जरिए पूरा पैसा हड़प लिया गया। इससे पहले इस केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो की मौत हो चुकी है।

अब EOW इस पुराने घोटाले की परतें खोल रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related