CHHATTISGARH : RTE एडमिशन में देरी पर HC सख्त, छुट्टी के दिन खुला कोर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : HC strict on delay in RTE admission, court open on holiday

रायपुर। छत्तीसगढ़ में RTE एडमिशन की धीमी रफ्तार अब कोर्ट तक पहुंच गई है और मामला गंभीर होते ही हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठा लिया। छुट्टी के दिन भी कोर्ट खुला और सीधे स्कूल शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया गया।

CHHATTISGARH : RTE एडमिशन में देरी पर HC सख्त, छुट्टी के दिन खुला कोर्ट

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की बेंच ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया। वजह साफ है हजारों गरीब और जरूरतमंद बच्चों का एडमिशन अभी तक अटका हुआ है। आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं, हजारों आवेदन पेंडिंग हैं और कई जिलों में तो 10 प्रतिशत भी वेरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ।

Jagdalpur News: धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव हुए शामिल 

कोर्ट ने साफ कहा कि इस सुस्ती का असर सीधे बच्चों और उनके माता-पिता पर पड़ रहा है। बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया लटक रही है। यही वजह है कि कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग को शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है और पूछा है कि आखिर देरी क्यों हो रही है और अब तक क्या कार्रवाई की गई।

RAIPUR FLYOVER : सांसद ने CM को लिखा लेटर

सबसे खास बात ये रही कि मामला इतना गंभीर माना गया कि छुट्टी के दिन भी सुनवाई की गई। अब सबकी नजर इस पर है कि विभाग कोर्ट में क्या जवाब देता है और बच्चों के एडमिशन कब तक पूरे होते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related