SEX SCANDAL BREAKING : बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार, नाबालिग लड़की का रेस्क्यू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

Big sex racket busted, 6 people including 2 women arrested, minor girl rescued

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सेक्स रैकेट चलाने के जुर्म में पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस इस मामले में आरोपियों के साथ पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के संबंध में पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद सूचना पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामला 24 अप्रैल को तब उजागर हुआ, जब पुलिस को यहां आईपी एस्टेट थाने में एक 14 वर्षीय लड़की के किडनैप होने की सूचना मिली। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की शिनाख्त 34 वर्षीय जुबिद, 27 वर्षीय रवि, 29 वर्षीय राम खिलावन गुप्ता, 33 वर्षीय सनी, 27 वर्षीय पूजा और 30 वर्षीय बिमलेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया है कि पीड़िता ने अपने भाई को एक मोबाइल नंबर से कॉल कर उसे बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिली। तकनीकी जानकारी के आधार पर मथुरा के कोसी कलां स्थित एक होटल में रेड मारी, जहां से पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को रेस्क्यू कर लिया गया। वहीं मौके से जुबिद और रवि को अरेस्ट कर लिया गया, ये दोनों लीज पर होटल चला रहे थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related