लोहरा में क्रेशर मालिकों से वसूली का गुप्त खेल !एसडीएम साहब पर गंभीर आरोप, दफ्तर में पड़ी हैं हजारों फाइलें खा रही धूल…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लोहरा से दीपक तिवारी की रिपोर्ट

लोहरा क्षेत्र से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, लोहरा एसडीएम पर क्रेशर मशीन मालिकों से “ अवेद वसूली” के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि हर क्रेशर मालिक से बाकायदा मोटी रकम की मांग की जा रही है ताकि मशीन बिना रोक-टोक चल सके।

इधर, राजस्व विभाग के हजारों मामले एसडीएम कार्यालय में धूल फांक रहे हैं, किसानों के नाम सुधार से लेकर भूमि विवाद तक की सैकड़ों फाइलें महीनों से लंबित हैं। लेकिन इन सबकी जगह अवध वसूली में ही अफसर साहब की खास दिलचस्पी नजर आ रही है।

सूत्र बताते हैं कि कुछ क्रेशर मालिकों ने वसूली की रकम न देने पर प्रशासनिक कार्रवाई की धमकी तक दी गई है। क्षेत्र के लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि जब राजस्व का काम ठप पड़ा है तो आखिर एसडीएम साहब को इतनी “आवाज” क्यों सुनाई दे रही है?

जनता मांग कर रही है कि जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण की जांच करे, ताकि सच सामने आ सके — क्या यह “वसूली की आवाज” है या फिर “जनता की आह” जो अब प्रशासन तक पहुंचनी बाकी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related