इस जिले में 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात, दिनदहाड़े प्रधान की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मथुरा जिले में 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात हुई है। कोकिलावन में शनिवार को दिनदहाड़े प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इससे पूर्व सुबह को थाना जैंत क्षेत्र में एक किशोरी का शव मिला है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में कोकिलावन शनिदेव धाम पर दर्शन करने गए पैगांव के प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने प्रधान के सिर में चार गोलियां मारी हैं, जिससे प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरिक्षक संजय त्यागी पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। पुलिस की प्राथमिक जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह ग्राम पंचायत पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह कोकिलावन धाम में परिक्रमा कर शनिदेव के दर्शन करने गए थे। परिक्रमा मार्ग में पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगी हैं।

परिक्रमा मार्ग पर अचानक गोलियां चलने से सनसनी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलियां लगने से रामवीर वहीं गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिक्रमा मार्ग पर अचानक गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। वहां मौजूद श्रद्धालु जब तक कुछ समझ पाते हमलावर भाग जाने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिशन प्रतीत हो रहा हैं। पूरे मामले की जांच के बाद कुछ कहा जा सकता हैं।
दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताई
थाना जैंत क्षेत्र के कस्बा चौमुंहा में सर्वोदय इंटर कॉलेज के पीछे शनिवार की सुबह एक प्लॉट में किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी शुक्रवार शाम से लापता थी। दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है। सूचना पर पहुंची थाना जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका के परिजनों के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी
घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।मृतका के परिजनों के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम को सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही भागवत कथा में प्रसाद लेने गई थी, लेकिन रात तक वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजन उसे तलाशते रहे। शुक्रवार की सुबह एक महिला गोबर डालने के लिए प्लॉट की तरफ गई थी, जहां उसे किशोरी का शव पड़ा दिखाई दिया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related