SECL कर्मचारी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL कर्मचारी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तीन महीने पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के कुधरीपारा का है। जानकारी के मुताबिक, नागराज बिंझवार (30) एसईसीएल के रजगामार में पदस्थ था। रविवार की रात को शराब के नशे में घर पहुंचा। खाना खाने के बाद सोने चला गया था। इसी दौरान उसने कमरे में फांसी लगा ली।

SECL कर्मचारी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

परिजनों ने बताया कि, सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो कमरे में गए। जहां नागराज फांसी के फंदे पर लटकते मिला। उसके बड़े पिता ने बताया कि, नागराज शराब पीने का आदी था। कई जगह कर्ज भी ले रखा था। अपना पैसा मांगने वो लोग घर भी आते थे। उनके घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पिता बुधवार सिंह की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली, तो भाई-बहन दोनों की एक साथ शादी करने वाले थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related