Sawan 2024: आज से शुरू हो जाएगा भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक, लाखों कावड़िया चढ़ाएंगे जल

Date:

Sawan 2024: बस्ती। पूर्वांचल की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा संपन्न होने की राह पर आगे बढ रही है। बड़ी संख्या में कांवड़िया अयोध्या से बस्ती की तरफ बढ रहे हैं। आज आधी रात से ही भदेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़िए जलाभिषेक शुरू कर देंगे। प्रशासन के रिपोर्ट की माने तो वर्ष 2023 में छह लाख कांवड़ियों ने भदेश्वरनाथ में जलाभिषेक किया था। ऐसे में इस बार भी जलाभिषेक के दौरान कांवड़ियों का सैलाब उमड़ेगा।

Sawan 2024: शुक्रवार को श्रावण मास की तेरस पर भदेश्वरनाथ सहित जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक के साथ ही कांवड़ यात्रा का समापन हो जाएगा। भदेश्वरनाथ मंदिर में गुरुवार की आधीरात से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा जो दूसरे दिन शाम तक चलेगा। इस समय फोरलेन पर बस्ती से लेकर छावनी तक कांवड़ियों का रेला दिख रहा है। बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है। सड़क पर कांवड़िए डीजे की धुन पर थिरकते हुए भद्रेश्वरनाथ की तरफ नंगे पांव बढ़ रहे हैं। उनके अंदर जो उत्साह और उर्जा है वह देखते ही बन रहा है। पैरों में छाले पड़े हैं, पट्टी बंधी हैं, दर्द से कराह रहे हैं, फिर भी आगे बढ़ते जा रहे हैं।

Sawan 2024: अब उन्हें सिर्फ शिव के जलाभिषेक की धुन सवार है। कांवड़ियों की भारी संख्या को देखते जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कावंड़ यात्रा व जलाभिषेक सकुशल संपन्न कराने के लिए दो अपर पुलिस अधीक्षक व 10 पुलिस क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में दो हजार पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related