CG BREAKING : साल के आखिरी दिनों में कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, सरकारी दफ्तरों पर ताला तय

Date:

CG BREAKING : Big agitation by employees in the last days of the year, lock on government offices is certain.

सरगुजा। प्रदेश स्तरीय आह्वान के तहत सरगुजा जिले में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तृतीय चरण का जिला स्तरीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन करने जा रही है। इसके चलते साल के अंतिम दिनों में सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहने की संभावना है।

11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

फेडरेशन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पूर्ण काम बंद आंदोलन का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी लंबित मांग महंगाई भत्ता (DA) है, जिसे वर्ष 2017 से रोका गया है। इससे प्रत्येक कर्मचारी को करीब 5 लाख रुपये तक का नुकसान हो चुका है।

सरकार के वादे पूरे नहीं होने का आरोप

कर्मचारी संगठन का आरोप है कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले महंगाई भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ। इसी नाराजगी के चलते कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

सरकारी कामकाज रहेगा प्रभावित

फेडरेशन ने साफ कर दिया है कि तीन दिन के आंदोलन के दौरान सभी विभागों के कर्मचारी शामिल रहेंगे, जिससे सरकारी कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी अलग-अलग विभागों में जाकर कर्मचारियों से समर्थन भी मांग रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related