CG VIRAL VIDEO : उफनते नाले में कार बही, दंपति लापता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Car swept away in overflowing drain, couple missing

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। माधोपाली के पास लात नाला उफान पर था और पुलिया के ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा था। इसके बावजूद कार सवार दंपति नाला पार करने की कोशिश करने लगे।

तेज बहाव के बीच कार अनियंत्रित होकर नाले में बह गई। कार देवनारायण पटेल चला रहे थे और उनकी पत्नी उनके साथ बैठी थीं।

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में भव्य राष्ट्रीय विधिक संगोष्ठी “विधि विमर्श” का आयोजन

हादसे के करीब डेढ़ किलोमीटर दूर औरा चक्का के पास कार बरामद कर ली गई, लेकिन उसमें पति-पत्नी नहीं मिले। आशंका है कि दोनों तेज बहाव में बह गए हैं।

पुलिस ने गोताखोरों और SDRF की टीम को मौके पर बुलाया है। तेज बहाव और पानी अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को तलाश में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पति-पत्नी की तलाश लगातार जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related