‘साला ये दुःख काहे खतम नहीं होता है बे’…#PetrolDieselPriceHike पर लोगों का छलका दर्द, शेयर करने लगे फनी मीम्स

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी (Petrol Diesel Price Hike) से आम जनता में हाहाकार मचा हुआ है. बीते 15 दिन में पेट्रोल 9.20 रुपये महंगा हो चुका है. बुधवार यानी 6 अप्रैल को IOC ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.

 

इस वृद्धि के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.61 रुपये (Petrol Price in Delhi) हो गई है, जबकि डीजल के लिए 95.87 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. तेल के दामों में बेतहाशा बढ़तरी से सोशल मीडिया पर लोगों का दर्द छलक पड़ा है. यूजर्स हैशटैग #PetrolDieselPriceHike के साथ मीम्स के जरिए अपना हाल-ए-दिल बयां कर रहे हैं.

जैसे ही न्यूज एजेंसी ANI के जरिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर ब्रेक हुई, लोगों ने अपना गुस्सा और दर्द बयां करना शुरू कर दिया. ट्विटर यूजर्स फिल्मी हस्तियों के फोटोज के साथ लगातार मीम्स बनाकर अपना विरोध जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘पता नहीं ये दुख कब खत्म होगा.’ वहीं, दूसरे यूजर ने सवाल करते हुए लिखा है,

 

‘तेलों के दाम बढ़ रहे हैं वो तो ठीक है, लेकिन एक साथ क्यों नहीं बढ़ा रहे, बस ये समझ में नहीं आ रहा है??’ एक अन्य यूजर ने विपक्ष पर भड़कते हुए सवाल किया है, ‘पता नहीं ये लोग क्या कर रहे हैं.’ तो आइए नजर डालते हैं चुनिंदा ट्वीट्स पर.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related