SACHIN PILOT : पायलट का सीधा वार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SACHIN PILOT : Pilot’s direct attack!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। Sachin Pilot ने मुख्यमंत्री के “कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं” वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया है।

पायलट ने साफ कहा देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, किसान धान का सही दाम नहीं पा रहे और नौजवान परेशान घूम रहे हैं। ऊपर से LPG की किल्लत और तेल की कीमतें बढ़ने का खतरा अलग।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मनरेगा को कमजोर कर दिया और किसानों के मुद्दों पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। उनका कहना है कि बीजेपी की सरकार होने के बावजूद किसानों को टोकन तक नहीं मिल रहा और धान खरीदी में भी दिक्कतें आ रही हैं।

पायलट यहीं नहीं रुके उन्होंने छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती पर भी बड़ा सवाल उठाया। बोले, बिना संरक्षण के इतना बड़ा खेल संभव नहीं है, लेकिन कार्रवाई नजर नहीं आती।

वहीं Bhupesh Baghel और Charandas Mahant की मौजूदगी में कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव भी किया। विरोध ऐसा कि नाली गैस से चूल्हा जोड़कर चाय बनाकर सरकार पर तंज कसा।

पायलट ने सरकार के ढाई साल के कामकाज को भी फेल बताते हुए कहा कि सिर्फ भाषण और प्रचार हो रहा है, जमीन पर काम नहीं।

सीधा संदेश कांग्रेस अब आक्रामक मोड में है और हर मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related