ट्रंप टैरिफ विवाद के बीच रूस ने किया बड़ा एलान,कच्चे तेल खरीदने पर भारत को मिलेगी 5 प्रतिशत की छूट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। एक तरफ जहां रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार भारत को धमकियां दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर रूस ने कहा है कि वो भारत को 5 प्रतिशत डिस्काउंट पर कच्चे तेल बेचता रहेगा।

भारत में रूस के उप-व्यापार प्रतिनिधि, एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि, “भारत को रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 5 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि अमेरिकी धमकियों और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत लगातार रूस से कच्चे तेल को खरीदता रहेगा।

रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप ने भारत पर लगाया टैरिफ
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25+25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। भारत ने अमेरिका के इस फैसला का विरोध किया था।

दरअसल, अमेरिका का कहना है कि रूस से तेल खरीदकर भारत युद्ध(रूस-यूक्रेन युद्ध) में उसकी मदद कर रहा है। वहीं, भारत का साफ कहना है कि रूस की राजनीति में भारत ने कभी दखल नहीं दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related