Rupee Crash: Rupee Crosses 95 Against the Dollar; Record Plunge Sparks Turmoil in the Market.
Rupee Crash : ईरान युद्ध के बीच आज Rupee Dollar के मुकाबले गिरकर नए रिकॉर्ड निचले स्तर 95.20 तक पहुंच गया है, जिससे मुद्रा बाजार में चिंता बढ़ गई है। यह अब तक का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।
Rupee के कमजोर होने का मतलब है कि अब विदेश से आने वाली हर चीज महंगी हो जाएगी। यानी अब कच्चे तेल के लिए भारत को अब ज्यादा Dollar चुकाने होंगे, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों की विदेशी मुद्रा पोजिशन पर सख्ती किए जाने के बावजूद Rupee को केवल मामूली सहारा ही मिल पाया। विश्लेषकों का कहना है कि मौजूदा आर्थिक हालात अब भी Rupee के खिलाफ बने हुए हैं।

