CG BAGESHWAR DHAM PROGRAM : कथा में चेन स्नैचिंग कांड!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BAGESHWAR DHAM PROGRAM : Chain snatching incident in the story!

रायपुर। Korba में चल रहे बागेश्वर धाम कथा कार्यक्रम में अचानक हड़कंप मच गया। हजारों की भीड़ के बीच 4 महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हो गई।

घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ढपढप गांव की है, जहां भीड़ का फायदा उठाकर स्नैचरों ने वारदात को अंजाम दिया। महिलाओं को जब अपनी चेन गायब होने का एहसास हुआ, तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 5 संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक के पास से चोरी की चेन भी बरामद हुई है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

हैरानी की बात ये है कि इतने बड़े आयोजन में करीब 500 पुलिसकर्मी, 150 बाउंसर और 64 CCTV कैमरे लगे थे, फिर भी इस तरह की घटना हो गई। अब सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

इस बीच कार्यक्रम में मौजूद Dhirendra Krishna Shastri का बयान भी चर्चा में है, जिसने इस पूरे मामले को और सुर्खियों में ला दिया है।

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related