‘रोहिंग्या प्रवासी बांग्लादेश पर बड़ा बोझ’, पीएम शेख हसीना बोलीं- भारत ही कर सकता है समाधान

Date:

ढाका: बांग्लादेश ने रोहिंग्या प्रवासियों को देश पर एक “बड़ा बोझ” बताया है. प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि इस मुद्दे पर हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लगातार बात कर रहे हैं ताकि रोहिंग्या प्रवासियों की वतन वापसी सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत इस मुद्दे को हल करने में एक प्रमुख भूमिका निभा सकता है. न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने स्वीकार किया कि बांग्लादेश में लाखों रोहिंग्याओं की मौजूदगी ने उनके शासन के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी थीं.

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि, रोहिंग्या प्रवासियों की मौजूदगी हमारे लिए एक बड़ा बोझ है. चूंकि भारत एक बड़ा देश है इसलिए वहां उन्हें समायोजित किया जा सकता है. लेकिन हमारे देश में 11 लाख रोहिंग्या हैं. हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अपने पड़ोसी देशों के साथ भी विचार-विमर्श कर रहे हैं, उन्हें भी कुछ कदम उठाने चाहिए ताकि वे घर वापस जा सकें.

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए विस्थापित समुदाय की देखभाल करने की कोशिश की है. मानवीय आधार पर हम उन्हें आश्रय देते हैं और सब कुछ प्रदान करते हैं लेकिन इस कोरोना महामारी के दौरान, हमने सभी रोहिंग्या समुदाय का टीकाकरण किया.

‘रोहिंग्या प्रवासियों को स्वदेश लौटना चाहिए’

पीएम शेख हसीना ने कहा कि, रोहिंग्या प्रवासी कब तक यहां रहेंगे? वे शिविरों में रह रहे हैं. कुछ लोग नशीले पदार्थों की तस्करी या कुछ हथियारों के टकराव, महिला तस्करी में लिप्त हैं और ये घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इसलिए जितनी जल्दी वे स्वदेश लौटते हैं यह हमारे देश के लिए और म्यांमार के लिए भी अच्छा है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related