RJ BASTAR CANNES SCREENING : Bastar shines in Cannes!
रायपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म ‘RJ बस्तर’ ने 79वें कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी खास पहचान बना ली है। Cannes में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जहां दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ फिल्म का स्वागत किया।
फिल्म बस्तर की एक आदिवासी लड़की की कहानी दिखाती है, जो तमाम मुश्किलों और गरीबी के बावजूद रेडियो जॉकी बनने का सपना देखती है। यही संघर्ष और इमोशनल कहानी लोगों के दिल को छू गई।
फिल्म में ‘पंचायत’ फेम चंदन रॉय लीड रोल में नजर आए हैं। डायरेक्शन मनीष माणिकपुरी ने किया है, जबकि फिल्म को पवन कुमार सिंह ने प्रोड्यूस किया है।
कान्स में गांव, आदिवासी जिंदगी और असली भारत को दिखाने के तरीके की खूब तारीफ हुई। अब फिल्म रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है। छत्तीसगढ़ के लिए इसे एक बड़ा सिनेमाई पल माना जा रहा है।

