नाइट क्लब में चल रहा था रेनोवेशन”लग गई आग” 29 लोगों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

शहर में रेनोवेशन के दौरान एक नाइट क्लब में आग लग गई। जिसमें कम से कम 29 लोगों के मरने की खबर है. अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है. क्लब के प्रबंधकों समेत कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है.

रेनोवेशन के चलते बंद था क्लब

इस्तांबुल के गवर्नर ऑफिस की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. इस्तांबुल का मास्करेड नाइट क्लब रेनोवेशन के चलते बंद कर दिया गया था. यह क्लब बेसिकटास डिस्ट्रिक्ट में एक 16 मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग के ग्राउंड और बेसमेंट में था. आग पर काबू पा लिया गया है.

पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए अधिकारी

इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल घटनास्थल पर पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और माना जा रहा है कि पीड़ित रेनोवेशन के काम में शामिल थे. न्याय मंत्री यिलमाज़ टुनक ने कहा कि अधिकारियों ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है जिनमें क्लब के मैनेजर्स और रेनोवेशन की जिम्मेदारी संभाल रहा एक व्यक्ति शामिल है.

मेयर एक्रेम इमामोग्लू ने कहा कि अधिकारी पूरी इमारत की सुरक्षा का आकलन करने के लिए उसका निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दमकल और मेडिकल की कई टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...