व्यापम द्वारा ली जा रही पर्यवेक्षकों की भर्ती परीक्षा 23 को

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जगदलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 23 जनवरी 2022 को परीक्षा आयोजित किया जा रहा है। उक्त परीक्षा के लिए जिले के विकासखण्ड मुख्यालय में विभिन्न स्थलों पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। किंतु व्यापम द्वारा जारी परीक्षा केन्द्र की सूची में बस्तर विकासखण्ड के शासकीय आईटीआई बस्तर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्तर, शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक शाला और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला बस्तर के बाद जगदलपुर अंकित हो गया है। इससे परीक्षार्थी भ्रमित न हो, त्रुटिवश जिला बस्तर की जगह जगदलपुर अंकित हो गया है। उक्त परीक्षा केन्द्र बस्तर विकासखण्ड मुख्यालय में संचालित संस्था के ही हैं। इस संबध में नोडल अधिकारी व संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा त्रुटि सुधार हेतु व्यापम से पत्राचार किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related