Ukraine में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए तैयार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोला रूस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। क्रेन के खार्किव और सूमी शहरों में फंसे भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए रूसी बसें क्रॉसिंग पॉइंट पर तैयार है. इसकी जानकारी रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को दी है. बता दें कि यूक्रेन में युद्ध के बीच कई छात्र अभी इन इलाकों में फंसे हुए हैं।

बैठक के दौरान, संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत वासिली नेबेंजिया ने कहा कि रूसी सेना यूक्रेन में फंसे विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण निकासी सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन के राष्ट्रवादी 3,700 से अधिक भारतीय नागरिकों को पूर्वी यूक्रेन के खार्किव और सुमी शहरों में “बलपूर्वक” रख रहे हैं।

नेबेंजिया ने परिषद को बताया कि नागरिकों को शहर छोड़ने नहीं दे रहे हैं। यह न केवल यूक्रेनियन बल्कि विदेशियों को भी प्रभावित कर रहे हैं। जिन विदेशी नागरिकों को यूक्रेन के नागरिक बलपूर्वक अपने पास रख रहे हैं, उनकी संख्या चौंकाने वाली है। भारत के खार्किव 3,189 नागरिक, वियतनाम के 2,700 नागरिक, चीन के 202 नागरिक। भारत के सूमी 576 नागरिक, घाना के 101 नागरिक, चीन के 121 नागरिक फंसे हुए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related