DA HIKE 2025 BREAKING : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, लेकिन कितना प्रतिशत? जानिए ..

Date:

DA HIKE 2025 BREAKING : Big decision of the central government! Increase in dearness allowance, but by how much percentage? Know ..

नई दिल्ली। DA HIKE 2025 BREAKING  केंद्र सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी, जिससे DA और DR 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा।

किसे मिलेगा फायदा?

DA HIKE 2025 BREAKING  सरकार के इस फैसले से लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। इससे पहले जुलाई 2024 में DA को 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था, और अब यह 55% कर दिया गया है।

DA HIKE 2025 BREAKING  कितनी बढ़ेगी सैलरी?

50,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ता ₹26,500 से बढ़कर ₹27,500 हो जाएगा, यानी ₹1,000 की बढ़ोतरी।

70,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर DA ₹37,100 से बढ़कर ₹38,500 हो जाएगा, यानी ₹1,400 की बढ़ोतरी।

1,00,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों को DA ₹53,000 से बढ़कर ₹55,000 मिलेगा, यानी ₹2,000 प्रति माह का फायदा।

6.6 साल में पहली बार सिर्फ 2% बढ़ोतरी

पिछले कुछ सालों में महंगाई भत्ते में 3 से 4% की बढ़ोतरी होती रही है, लेकिन 78 महीनों (6.6 साल) में पहली बार सिर्फ 2% का इजाफा किया गया है। इससे पहले 2018 में DA में 2% की ही बढ़ोतरी हुई थी।

सरकार का क्या कहना है?

DA HIKE 2025 BREAKING  सरकार का कहना है कि 7वें वेतन आयोग के तहत यह वृद्धि की गई है, जिससे कर्मचारियों की खरीद क्षमता बढ़ेगी और वेतन में सुधार होगा। हालांकि, इस बार अपेक्षाकृत कम वृद्धि से कुछ कर्मचारी संगठनों ने असंतोष भी जाहिर किया है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related