Rashifal : 14 मार्च को इन राशियों को नौकरी और परीक्षा में सफलता के योग, आय में वृद्धि के योग, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Horoscope Rashifal 14 March 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 14 मार्च 2022 को सोमवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 मार्च को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 12:05 बजे तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि है। चंद्रमा कर्क राशि पर रहेगा। सोमवार को राहुकाल सुबह 08:19 बजे से 09:46 बजे तक है। सोमवार का दिन भागवान शिव की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है लेकिन इस बार एकादशी होने से भगवान विष्णु की भी पूजा होगी और एकादशी का व्रत भी कुछ लोग रखेंगे। इस एकादशी को रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। कुछ लोग सोमवार का व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि सोमवार का व्रत करने व भगवान भोलेनाथ की पूजा से अकालमृत्य का भय नाश होता है। विवाह में आ रही बाधा भी दूर होती है। पं.राघवेन्द्र शर्मा से जानिए 14 मार्च्र 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक 14 मार्च 2022 का राशिफल-

मेष राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।  शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।  शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मिथुन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।  कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। धन में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होने प्रारम्भ हो जाएंगे। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में स्थिति अभी यथावत रहेगी।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में आपसी सदभाव रहेगा। धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।  खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

कन्या राशि- मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।  मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकता है। माता का सहयोग म‍िलेगा।

तुला राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में आपसी सद्भाव रहेगा।  कारोबार की वृद्धि में परिवार का सहयोग मिल सकता है। लाभ में बढ़ोतरी होगी। सम्पत्ति का लाभ म‍िलेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शैक्ष‍िक कार्यों में अनुकूल पर‍िणाम म‍िलेंगे। भाइयों से मनमुटाव की स्‍थ‍िति‍ हो सकती है।

धनु राशि- शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।  शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

मकर राशि- मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ एवं सहयोग मिलेगा।  किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। कारोबार के सुखद परिणाम में मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।  दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। बातचीत में भी सन्तुलित रहें।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा।  किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related