RAPE IN CG : पोर्न वीडियो देखने के बाद 12 साल के बच्चे ने 5 साल की मासूम से किया बलात्कार, खून से सनी मिली लाश

Date:

RAPE IN CG: After watching porn video, 12 year old boy raped 5 year old innocent girl, blood soaked body found

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक 12 साल के नाबालिग ने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने के बाद 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर उसने पास पड़ी लकड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लापता बच्ची का शव निर्माणाधीन मकान में मिला

सोमवार शाम बच्ची के घर से अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब बच्ची नहीं मिली, तो सुबह पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह बच्ची की खून से सनी लाश उसी कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान की छत पर मिली। शव पूरी तरह निर्वस्त्र था, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा था।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, नाबालिग ने कबूला जुर्म

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें नाबालिग आरोपी बच्ची के साथ घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया।

गलत जानकारी देकर पुलिस को करता रहा गुमराह

नाबालिग आरोपी घटना के बाद परिजनों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश करने का नाटक करता रहा। उसने बच्ची के बारे में पुलिस को भी गलत जानकारी दी। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो उसके शरीर पर खून के छींटे मिले, जिससे उस पर शक गहरा गया। पूछताछ के दौरान उसने पूरा मामला कबूल लिया।

घटना से इलाके में दहशत, माता-पिता बदहवास

मासूम की हत्या की खबर मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। बच्ची के माता-पिता गहरे सदमे में हैं। मां बेसुध हो गई, वहीं पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को बाल न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस कर रही जांच, डिजिटल एक्सपोजर पर उठे सवाल

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नाबालिग को पोर्नोग्राफी की लत कैसे लगी और उसने इसे कहां से देखा। इस घटना ने समाज में बच्चों की डिजिटल सुरक्षा और पोर्न कंटेंट की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related