JAMMU KASHMIR : 21 suspects arrested…
रायपुर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के रामबन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें 3 महिलाएं और 7 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ये लोग जम्मू से कश्मीर जा रहे थे, लेकिन जांच के दौरान अपने भारत में कानूनी प्रवास से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।
JAGGI MURDER CASE : 20 साल पुराने जग्गी हत्याकांड में बड़ा मोड़…
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि सभी लोग असम के रास्ते भारत में घुसे और ट्रेन से जम्मू पहुंचे थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इनके पीछे कोई स्थानीय या अंतरराज्यीय नेटवर्क सक्रिय है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
