Trending Nowशहर एवं राज्य

शराब की नदी बहाने वाले रमन को मिलना चाहिए पद्म पुरस्कार: कृषि मंत्री चौबे

  • – केंद्र ने पुरस्कारों के लिए जनता से मांगे सुझाव तो कृषि मंत्री ने कसा तंज 

रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों के लिए जनता से सुझाव मांगने पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम सुझाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब की नदी बहाने के लिए डॉ. रमन सिंह को पद्म पुरस्कार मिलना चाहिए। मंत्री चौबे ने कहा, छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह की मेहनत से शराब की नदियां बहाई गई। वो पूरे 15 साल में बाकी कुछ काम कर पाए या नहीं , लेकिन छत्तीसगढ़ को शराबमय करने में यदि किसी का योगदान था, जो वह रमन सिंह और उनकी सरकार थी।

आपसी खींचतान से जूझ रही भाजपा

मंत्री चौबे ने कहा, भाजपा आपसी खींचतान और लड़ाई में व्यस्त है। भाजपा की संगठनात्मक मजबूती कहीं दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा, सरकार ने 1200 करोड़ की जीएसटी का बकाया रोक दिया। केंद्र सरकार ने 47 बार डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की, लेकिन भाजपा को यह सब दिखाई और सुनाई नहीं देता है। वे केंद्र और प्रधानमंत्री को आग्रह करने से भी डरते हैं।

जोगी को खुद बतानी चाहिए अपनी जाति
जकांछ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के ट्वीट को लेकर मंत्री चौबे ने कहा, यदि मंगल ग्रह के बारे उनके सपने हैं, तो वो खुद ही जाने की इतने दूर तक सपने देखने की आदत क्यों हैं। जोगी को अपनी जाति मुख्यमंत्री से पूछने की जगह स्वयं बतानी चाहिए ? वास्तविक जाति बताने में किसी को क्या आपत्ति हो सकती है।

जनता सिखाएगी सरकार को सबक: बृजमोहन

मंत्री चौबे के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, निश्चित रूप से हमारी अच्छी नीति थी। हमारे समय में कम से कम कोचिए तो शराब नहीं बेचते थे। आज तो घर-घर शराब बिक रही है। जो लोग अच्छा काम करते हैं, उन्हें पद्म पुरस्कार मिलना चाहिए। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ सरकार को जनता सबक सिखाएंगी। ये पुरस्कार के लायक नहीं है।

Share This: