MLA DISQUALIFIED : विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, सीट खाली घोषित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MLA DISQUALIFIED : MLA Rajendra Bharti’s membership terminated, seat declared vacant

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा झटका लगा है। दतिया से विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। जैसे ही कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई, उसी दिन से उनकी कुर्सी चली गई।

विधानसभा सचिवालय ने आदेश जारी कर दतिया सीट को खाली घोषित कर दिया है। मतलब अब यहां उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

मामला को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले से जुड़ा है, जिसमें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारती को दोषी मानते हुए 3 साल की सजा और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

अब यहां सबसे बड़ा नियम समझिए अगर किसी विधायक या सांसद को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा मिलती है, तो उसकी सदस्यता तुरंत खत्म हो जाती है। ये नियम सुप्रीम कोर्ट के 2013 के फैसले के बाद लागू हुआ था, जिसमें साफ कर दिया गया था कि सजा के बाद कुर्सी नहीं बचती।

यानी कोर्ट का फैसला आते ही राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई और दतिया सीट खाली हो गई।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related