CG Wildlife News: Preparations Underway to Release Animal into the Wild After 20 Years of Captivity—Will It Be Able to Survive in the Jungle?
CG Willd Annimal News : उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में बाड़े में रखे बूढ़े और अंधे छोटू वन भैंसा को 20 साल कैद में रखने के बाद वन विभाग ने असम की तीन मादा वन भैंसों के साथ जंगल में रेडियो कॉलर लगाकर छोड़ने का निर्णय लिया है। 12 जनवरी 2026 को अधिकारियों की बैठक के पश्चात इसका प्रस्ताव मुख्यालय पहुंच गया है।

असम से लाई गई वन भैंसें, जो बारनवापारा अभ्यारण में रखी गई हैं, उन्हें उदंती अभ्यारण में लाया जाएगा। 45 दिन बाड़े में रखने के बाद छोटू के साथ जंगल में रेडियो कॉलर लगाकर सॉफ्ट रिलीज किया जाएगा। उद्देश्य छोटू से मादा वन भैंसों का प्रजनन कराकर संख्या बढ़ाना है।
