RAJASTHAN VOTING 2023 : राजस्थान की 199 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 40 फीसदी मतदान, भाजपा ने तत्काल राहुल गांधी का X बंद करने की मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAJASTHAN VOTING 2023: 40 percent voting till 1 pm on 199 seats of Rajasthan, BJP demands immediate closure of Rahul Gandhi’s

राजस्थान। राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए 25 नवंबर (शनिवार) को वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगा। इन सीटों पर 1,863 प्रत्याशी हैं। 199 विधानसभा क्षेत्रों में 51,507 मतदान केंद्रों पर मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार करीब 1,70,99,334 युवा पहली बार मतदान करेंगे। जिनमें 18 से 19 साल के 22,61,008 नए मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार 23 नवंबर (गुरुवार) को थम गया था।

सत्तारूढ़ कांग्रेस से इस बार अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र यादव, सचिन पायलट, उदल लाल आंजना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा से वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा चुनावी मैदान में हैं। राजस्थान की 199 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 40 फीसदी मतदान दर्ज की किया गया है।

राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत –

भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि राहुल गांधी ने मतदान वाले दिन आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले पोस्ट एक्स हेंडल पर किए हैं। पार्टी की मांग है कि ये आपत्तिजनक पोस्ट हटाए जाएं और राहुल गांधी के एक्स अकाउंट सस्पेंड किया जाए। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज लोगों को कांग्रेस को ही क्यों वोट देना चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related