GROOM RAN AWAY : दहेज में कार नहीं मिली तो मंडप छोड़ भागा दूल्हा, खेतों में दौड़ा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GROOM RAN AWAY : Not getting a car as dowry, the groom fled the wedding venue and ran into the fields.

नई दिल्ली। राजस्थान में शादी का माहौल अचानक ड्रामे में बदल गया। बारात पहुंची, मंडप सजा, लेकिन फेरों से ठीक पहले दूल्हा ही गायब हो गया।

बताया जा रहा है कि दहेज में स्कॉर्पियो की मांग को लेकर दोनों पक्षों में जोरदार बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दूल्हा गुस्से में मंडप छोड़कर भाग निकला।

सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि दूल्हा खेतों की तरफ भागता दिखा और पीछे-पीछे मेहमान उसे पकड़ने के लिए दौड़ते नजर आए।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि मामला करौली का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

शादी का जश्न कुछ ही मिनटों में अफरातफरी में बदल गया और मेहमान बस देखते रह गए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related