chhattisagrhTrending Nowशहर एवं राज्य

RAIPUR WOMEN DIGITAL ARREST : महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 2.83 करोड़ की ठगी, खुद को बताया दिल्ली पुलिस अफसर

RAIPUR WOMEN DIGITAL ARREST : Woman duped of Rs 2.83 crore in the name of ‘digital arrest’, person posed as Delhi Police officer

रायपुर, 13 जुलाई 2025। RAIPUR WOMEN DIGITAL ARREST  राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को “डिजिटल अरेस्ट” की धमकी देकर एक फर्जी अधिकारी ने करीब 2.83 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिस का अफसर बताया और महिला को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी।

किस्तों में वसूले करोड़ों

जानकारी के मुताबिक, यह धोखाधड़ी करीब दो महीनों तक चली, जिसमें पीड़ित महिला से कई किश्तों में 2.83 करोड़ रुपये वसूले गए। शुरुआत एक वीडियो कॉल से हुई, जिसमें एक नकली अधिकारी ने महिला को बताया कि उसका नाम एक संदिग्ध मनी लॉन्ड्रिंग ट्रांजेक्शन में आया है। महिला को डराने के लिए फर्जी गिरफ्तारी वॉरंट और थाने के दृश्य भी वीडियो कॉल में दिखाए गए।

डिजिटल अरेस्ट से महिला हुई भयभीत

RAIPUR WOMEN DIGITAL ARREST  फर्जी अधिकारी ने महिला को कहा कि वह “डिजिटल अरेस्ट” में है – यानी अब वह कहीं भी जा नहीं सकती, और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके बाद महिला से कहा गया कि अगर वह साफ-सुथरी है तो अपनी बैंक डिटेल्स और रकम ट्रांसफर कर जांच में सहयोग करे। महिला ने डर के मारे सारी रकम धीरे-धीरे उनके बताए खातों में भेज दी।

साइबर पुलिस कर रही जांच

RAIPUR WOMEN DIGITAL ARREST  घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस, RBI और इंटरनेशनल साइबर क्राइम यूनिट से भी संपर्क किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरोह में विदेशी लिंक भी हो सकते हैं, क्योंकि कॉल में हाई-टेक डीपफेक तकनीक और वॉइस क्लोनिंग के संकेत मिले हैं।

 

 

 

 

 

 

Share This: