RAIPUR VIDEO : महापौर के बेटे की ‘सड़क पर केक पार्टी’ पर बवाल, मीनल चौबे ने मांगी माफी!

Date:

RAIPUR VIDEO: Uproar over Mayor’s son’s ‘cake party on the road’, Minal Chaubey apologized!

रायपुर। रायपुर की महापौर मीनल चौबे के बेटे के जन्मदिन पर सड़क पर केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में मीनल चौबे के बेटे को अपने दोस्तों के साथ सड़क में केक काटते हुए देखा गया।

इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए महापौर मीनल चौबे ने माफी मांगते हुए कहा, “यह वीडियो शपथ ग्रहण वाले दिन मेरे घर के बाहर का हैं, उस दिन मेरे बेटे मेहुल का जन्मदिन भी था, यदि किसी को इससे असुविधा हुई है, तो मैं उसके लिए क्षमा चाहती हूं।

मैंने अपने बेटे को समझाया है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।”मीनल चौबे ने आगे कहा, “कानून सभी के लिए समान है। मैं इस घटना को गंभीरता से लेती हूं और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए सतर्क रहूंगी।”

देखें VIDEO –

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related