Firing in Ambala Court : अंबाला अदालत परिसर में तीन गोलियां चला दी गई हैं। जिसमें बाद अदालत परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि काले रंग की सकोर्पियों थी, जिसमें दो से तीन युवक सवार थे। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए हैं।
डीएसपी हेडक्वार्टर समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गोली मामले को लेकर पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पेशी पर शख्स पर ये गोलीबारी हुई है। पुलिस इसे गैंगवार की घटना मान रही है।

