RAIPUR ACCIDENT : सर्जरी के बाद लौट रहे दंपती की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR ACCIDENT : Couple returning after surgery dies

रायपुर। राजधानी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। विधानसभा थाना क्षेत्र में पुरानी विधानसभा के पास नरदहा के करीब धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान राजकुमार शर्मा (66) और उनकी पत्नी पद्मा शर्मा, निवासी बलौदाबाजार के रूप में हुई है। ड्राइवर का नाम प्रवीण बताया जा रहा है। बड़े बेटे ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी। कार शहर से बाहर निकली ही थी कि हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक राजकुमार शर्मा 10 फरवरी से रायपुर के एमएमआई अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी सफल बायपास सर्जरी हुई थी। अस्पताल से छुट्टी के बाद वे घर तिल्दा लौट रहे थे। रविवार शाम जैसे ही कार डीपीएस स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर पार कर रही थी, उसी दौरान ओवरटेक कर रहा धान लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया। झटके से ट्रक का लॉकिंग हुक टूट गया और पूरा ट्रक धान की बोरियों सहित कार पर पलट गया।

कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती कार में फंसे रहे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने के आधे घंटे के भीतर उनकी भी मौत हो गई।

DSP वीरेंद्र चतुर्वेदी ने पुष्टि की है कि ट्रक पलौद के धान केंद्र से दोंदे कुटकी जा रहा था। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बड़ा बेटा पुणे की एक एमएनसी में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा मनीष शर्मा रियल एस्टेट का काम देखता है। परिवार में मातम का माहौल है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related