RAIPUR NEWS : अतिरिक्त तहसीलदार पर रिश्वतखोरी के आरोप, 15 अधिवक्ताओं ने कलेक्टर को दी शिकायत

Date:

RAIPUR NEWS : Additional Tehsildar accused of bribery, 15 advocates complain to the Collector

रायपुर। राजधानी रायपुर में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार प्रकाश सोनी पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में 15 अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित शिकायत पत्र रायपुर कलेक्टर और एसडीएम को सौंपा है। शिकायत की कॉपी लल्लूराम डॉट कॉम के पास भी मौजूद है।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार प्रकाश सोनी एक दलाल मनोज सिंह ठाकुर (हल्का पटवारी ग्राम मठपुरैना श्वेता वैष्णव के पति) को अपने न्यायालय और निजी केबिन में बुलाकर बैठे रहने देते हैं। शिकायत के अनुसार, वह इसी माध्यम से रिश्वत लेकर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और त्रुटि सुधार जैसे प्रकरणों को एक ही दिन में निपटा देते हैं।

शिकायत में बताया गया कि मनोज सिंह ठाकुर न तो पक्षकार है, न अधिवक्ता और न ही किसी का अधिकृत प्रतिनिधि, फिर भी वह रोज केबिन में बैठता है और आवेदन-पत्र व दस्तावेज जमा करवाता है। आरोप है कि रिश्वत देने वालों के प्रकरण बिना पेशी, बिना तारीख और बिना वैधानिक प्रक्रिया के तुरंत पास कर दिए जाते हैं, जबकि रिश्वत नहीं देने वाले पक्षकारों या वकीलों के मामलों में जानबूझकर खामियां निकालकर महीनों तक लटकाया जाता है।

यह लिखित शिकायत अधिवक्ता विकास गुप्ता समेत अन्य वकीलों द्वारा दी गई है, जिसमें पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...