CG BREAKING : Muslim employees will get leave one hour earlier, know the reason
रायपुर, 19 फरवरी। पवित्र रमजान माह की शुरुआत आज से हो गई है। पूरे महीने मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखकर इबादत करते हैं और विशेष नमाज अदा करते हैं।
रमजान को ध्यान में रखते हुए साय सरकार ने राज्य के सभी शासकीय मुस्लिम अधिकारी एवं कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उन्हें कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व कार्यमुक्त होने की अनुमति प्रदान की है, ताकि वे रोजा और इबादत की तैयारी कर सकें।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार यह सुविधा रमजान माह के दौरान लागू रहेगी।
सरकार के इस निर्णय का मुस्लिम समाज ने स्वागत किया है।

