RAIPUR NEWS : रायपुर AIIMS में महिला मरीज से सेक्सुअल हैरेसमेंट, डॉक्टर पर आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NEWS: Sexual harassment of female patient in Raipur AIIMS, allegation against doctor

रायपुर। रायपुर स्थित AIIMS में महिला मरीज से सेक्सुअल हैरेसमेंट का गंभीर मामला सामने आया है। डॉक्टर पर आरोप है कि उसने इलाज के दौरान महिला मरीज के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की और अश्लील बातें कीं। पीड़ित महिला ने अस्पताल प्रबंधन से इसकी शिकायत की, जिसके बाद एक इंटरनल जांच कमेटी बनाई गई, लेकिन आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया है।

मामला AIIMS के PMR डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमोल बी खड़े का है, जिन्होंने महिला मरीज को इलाज के बहाने गलत तरीके से टच किया और निजी सवाल पूछकर अभद्र टिप्पणी की। पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2022 से वह अर्थराइटिस के इलाज के लिए AIIMS के PMR डिपार्टमेंट में आ रही थी, जहां डॉ. अमोल ने उन्हें न केवल शारीरिक रूप से परेशान किया, बल्कि व्यक्तिगत और पारिवारिक सवाल पूछकर कमेंट भी किए।

महिला मरीज ने 10 दिसंबर 2024 को इस मामले की शिकायत की थी और एक्शन की मांग की थी, लेकिन AIIMS प्रबंधन ने इस मामले पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related