Raipur News : कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की पक्षधर, यशोदा की जीत तय

Date:

Raipur News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (State Congress President Mohan Markam)ने खैरागढ़ उपचुनाव( Khairagarh by-election)में यशोदा वर्मा (Yashoda Verma)को उम्मीदवार घोषित करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (National President Sonia Gandhi)के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण(Congress Women Empowerment) की पक्षधर है। खैरागढ़ उपचुनाव (Khairagarh by-election)में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की जीत सुनिश्चित है। खैरागढ़ की जनता (People of Khairagarh)खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र (Khairagarh Assembly Constituency)के सम्पूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (State Congress President Mohan Markam)ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार(Congress’s Bhupesh Baghel government) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा (women empowerment direction)में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। प्रदेश में माताओं, बहनों और बेटियों (Mothers, sisters and daughters in the state)के उत्थान के लिये तीन साल में जितनी योजनाएं क्रियान्वित (Plans Implemented)की गई हैं, उनका दसवां हिस्सा भी भाजपा के पंद्रह साल(fifteen years) के राज में नहीं हुआ। पुरुषवादी विचारधारा से प्रेरित भाजपा ने आधी आबादी अर्थात नारी शक्ति को कभी उभरने का अवसर नहीं दिया। भाजपा राजनीति के क्षेत्र में नारी शक्ति के साथ भेदभाव का प्रतीक है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा नारी शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने का पुरजोर प्रयास किया है। कांग्रेस की भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)सरकार महिलाओं के हित में संवेदनशीलता के साथ लगातार काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस खैरागढ़ में उपचुनाव जीत कर चौका मारने पूरी तरह तैयार है। हमने जनता के विश्वास और भूपेश बघेल सरकार के चहुंमुखी विकास की ताकत से चित्रकोट, दंतेवाड़ा और मरवाही उपचुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल की है और अब खैरागढ़ में विरोधियों को मरवाही याद दिला देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने खैरागढ़ की आम जनता की पसंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है और खैरागढ़ का हर कांग्रेस कार्यकर्ता इस उपचुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी है। हर महिला यशोदा वर्मा के रूप में चुनाव लड़ेगी। यह जीत खैरागढ़ की जीत होगी। जनता की जीत होगी तथा कांग्रेस सरकार के कामकाज पर जनता के आशीर्वाद की जीत होगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related