RAIPUR NEWS: होटल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही … शाकाहारी लोगों को वेज की जगह परोसा दिया चिकन सूप, हुआ जमकर हंगामा

Date:

RAIPUR NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां शाकाहारी लोगों को चिकन सूप परोस दिया गया। जिन लोगों को चिकन सूप परोसा गया वे सभी जैन समुदाय के हैं। घटना के बाद हंगामा हो गया। पूरा मामला तेलीबांधा क्षेत्र के होटल ट्राईटन का है। मिली जानकारी के अनुसार जैन समुदाय के लोगों ने होटल ट्राईटन एक इवेंट रखा था। इसमें बफे लगा हुआ था। इसी दौरान उन्हें चिकन सूप परोसा गया। हैरानी की बात तो यह है कि परोसे गए चिकन सूप में वेज का टैग लगा हुआ था। लोगों को खाने के वक्त संदेह हुआ कि यह नानवेज है। प्रबंधन से इसकी शिकायत की। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। जैन समाज के लोगों को आरोप है कि इस मामले में होटल प्रबंधन अडियलरवैया अपनाता रहा। वो अपनी गलती स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...