RAIPUR VIRAL VIDEO : गर्भवती मरीजों के पास गार्ड क्यों? VIDEO हुआ वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR VIRAL VIDEO : Why are guards around pregnant patients? Video goes viral

रायपुर. रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल से एक वीडियो ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिलाओं की ड्रिप के पास काम करता नजर आ रहा है।

ECI NEW RULES : SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

गार्ड नागेश्वर प्रसाद कश्यप का कहना है कि उसने किसी मरीज को कैनुला नहीं लगाया, बल्कि नर्स के कहने पर सिर्फ ड्रिप की कैपिंग में मदद की थी।

अस्पताल के डॉक्टर डॉ. भेनुज सिन्हा ने कहा कि बॉटल चढ़ाना, कैनुला लगाना और निकालना स्टाफ नर्स का काम है। गार्ड से यह काम कराया जाना गलत है और मामले में नोटिस जारी किया जाएगा।

बताया गया कि 25 सितंबर को अस्पताल में 12 सीजर हुए थे। नर्सिंग स्टाफ मरीजों की देखभाल में व्यस्त था। दूसरी शिफ्ट में दो स्टाफ नर्स 50 से ज्यादा मरीजों की देखभाल कर रही थीं।

अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों के ड्यूटी रोस्टर और पूरे मामले की जांच की बात कही है। आगे ऐसी घटना दोबारा होने पर संबंधित स्टाफ पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कांग्रेस में हलचल! आज रात विधायक दल की बैठक

CHHATTISGARH : Congress in turmoil! Legislature party meeting tonight रायपुर।...