RAIPUR HOME LOAN SCAM : 30 साल पुराने गृह निर्माण ऋण घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR HOME LOAN SCAM : EOW takes major action in 30-year-old home loan scam

रायपुर। करीब 30 साल पुराने गृह निर्माण ऋण घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर कोर्ट में 15 हजार पन्नों का चालान पेश किया है। मामला 1.86 करोड़ रुपये के फर्जी गृह निर्माण ऋण से जुड़ा है, जो ब्याज के साथ अब करीब 104 करोड़ रुपये का डूबत ऋण बन चुका है।

ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन समिति अध्यक्ष, आवास पर्यवेक्षक और प्रबंधक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, गबन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चालान पेश किया है।

UK PRIME MINISTER: एंडी बर्नम लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ! 

जांच में सामने आया कि 186 लोगों के नाम पर एक-एक लाख रुपये का गृह निर्माण ऋण स्वीकृत कराया गया, लेकिन जिन जगहों पर मकान बनने का दावा किया गया था, वहां कोई निर्माण नहीं मिला। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी योजना का लाभ उठाकर करोड़ों रुपये का गबन किया गया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related