UK PRIME MINISTER: एंडी बर्नम लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UK PRIME MINISTER: Andy Burnham to be sworn in as Prime Minister!

 

 

 

UK PRIME MINISTER: शुक्रवार को एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन की लेबर पार्टी का नेता चुना गया है.

अब सोमवार को किंग चार्ल्स III उनसे सरकार बनाने और देश का 59वां प्रधानमंत्री बनने के लिए कहेंगे

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बर्नम ने कहा कि उनके पास देश को बदलने की स्पष्ट योजना है.

उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार आम लोगों, खासकर कामकाजी वर्ग के लोगों में फिर से उम्मीद जगाएगी.

नेता चुने जाने के बाद अपने पहले भाषण में बर्नम ने दावा किया, “मेरी सरकार ब्रिटेन की राजनीति में पिछले 40 वर्षों का सबसे बड़ा बदलाव लेकर आएगी.”

उन्होंने कहा, “मैं तैयार हूं और देश को नई दिशा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं.”

कैबिनेट को लेकर बर्नम ने कहा कि उन्होंने अभी अंतिम फैसला नहीं किया है, लेकिन उनकी टीम में पार्टी के अलग-अलग विचारों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व होगा.

उधर, डाउनिंग स्ट्रीट में सत्ता हस्तांतरण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.

प्रधानमंत्री आवास के बाहर सामान ले जाने वाली गाड़ियां देखी गईं, जिससे किएर स्टार्मर से एंडी बर्नहम को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया तेज होती नजर आ रही है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related