RAIPUR GAS BLACK MARKETING : गैस 5 हजार में? रायपुर में खेल!

Date:

RAIPUR GAS BLACK MARKETING : Gas for 5,000 rupees? A game in Raipur!

रायपुर. रायपुर में गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा खेल होने का आरोप सामने आया है। छत्तीसगढ़ समाज पार्टी (छसपा) ने दावा किया है कि राजधानी में गैस की कालाबाजारी जोरों पर है और एक-एक सिलेंडर 5 हजार रुपए तक में बेचा जा रहा है।

पार्टी के नेताओं अनिल दुबे, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, गंगाराम साहू और श्यामू राम सेन ने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि आम जनता को मजबूरी में महंगे दाम पर गैस खरीदनी पड़ रही है।

छसपा का आरोप है कि छात्रों के लिए जो 5 किलो वाले सिलेंडर की व्यवस्था की गई है, उसमें भी गड़बड़ी हो रही है और इसका फायदा कालाबाजारी करने वाले उठा रहे हैं।

नेताओं ने जिलाधीश से मांग की है कि छात्रों के नाम पर दिए जा रहे सिलेंडरों का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए और इसे RTI के तहत अनिवार्य किया जाए।

पार्टी ने यह भी कहा कि प्रशासन इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है, जिससे कालाबाजारी करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं।

छसपा ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related