RAIPUR GARBA: Bajrang Dal submits memorandum to the Collector!
RAIPUR GARBA:आगामी नवरात्रि और गरबा आयोजनों को लेकर बजरंग दल ने जिला प्रशासन से आयोजनों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
बजरंग दल रायपुर महानगर ने गरबा पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है
ज्ञापन में गरबा आयोजकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, प्रवेश व्यवस्था और पहचान सत्यापन जैसे इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है।
संगठन का कहना है कि आयोजन स्थलों पर अनुशासन और निगरानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
बजरंग दल की ओर से गरबा आयोजन स्थलों पर गंगाजल और तिलक के जरिए प्रवेश कराने की बात भी कही गई है। वहीं, हिंदू धर्म में वापस आने की इच्छा रखने वालों का स्वागत करने का दावा किया गया है।
बजरंग दल की इन मांगों और बयानों के बाद आगामी गरबा आयोजनों में प्रवेश व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
फिलहाल बजरंग दल ने प्रशासन से आयोजकों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और गरबा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
