INDIAN MENS HOCKEY TEAM: मलेशिया को हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Indian Mens Hockey Team: Won gold for the second consecutive time by defeating Malaysia.

 

 

INDIAN MENS HOCKEY TEAM: Asian Games के पुरुष हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया 5-1 से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया है.

इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफ़ाई कर गई. भारतीय महिला हॉकी टीम ने बीते सप्ताह चीन को हराकर गोल्ड जीता था. इस तरह हॉकी में भारत के पास दोनों वर्गों में गोल्ड आए हैं.

शनिवार को खेले गए फ़ाइनल के पहले क्वार्टर के आख़िरी क्षणों में बराबरी का गोल करने के बाद मलेशिया ने दूसरे क्वार्टर में दबाव बनाने की कोशिश की थी.

हालांकि हाफ़टाइम के बाद भारतीय टीम पूरी आक्रामकता के साथ मैदान पर उतरी और खेल की कमान अपने हाथ में ले ली.

तीसरे क्वार्टर में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जब मलेशियाई डिफेंडर ने सर्कल के अंदर गेंद को रोकने की कोशिश की. इसके बाद भारत ने लगातार आक्रमण जारी रखा और मलेशियाई रक्षा पंक्ति को दबाव में रखा.

इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग फ़्लिक पर गेंद मलेशियाई खिलाड़ी से टकराकर बाहर चली गई. अंपायर ने पहले रीटेक का फ़ैसला दिया, लेकिन मलेशिया के रिव्यू के बाद यह निर्णय पलट दिया गया.

भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन जुगराज सिंह का ड्रैग फ़्लिक क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया और भारत चौथा गोल नहीं कर सका.

तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक भारत ने मलेशिया पर 3-1 की बढ़त बना ली थी. फिर इस प्रदर्शन को जारी रखते हुए दो और गोल करके मैच जीत लिया.

चौथे क्वार्टर में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूरी तरह मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और मलेशिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया.

सबसे पहले शिलानंद लाकड़ा ने शानदार फ़ील्ड गोल दागकर भारत को 4-1 की बढ़त दिला दी. यह फ़ाइनल में भारत का पहला फ़ील्ड गोल था. इससे पहले टीम दो गोल पेनल्टी कॉर्नर और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक से कर चुकी थी.

मैच के अंतिम चरण में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए भारत की बढ़त 5-1 कर दी. हरमनप्रीत का यह मैच में दूसरा गोल था.

आख़िरी मिनटों में भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और मलेशिया को कोई बड़ा मौक़ा नहीं दिया. अंतिम सीटी बजते ही भारतीय खिलाड़ी जश्न में डूब गए.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : राजनांदगांव की सड़कों पर जांच का डंडा!

CHHATTISGARH : Checking on the streets of Rajnandgaon! रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़...

CHHATTISGARH : 7 बड़े मामलों की जांच CBI के पास

CHHATTISGARH : CBI takes over investigation of 7 major...

CHHATTISGARH : 22 बंदरों की गोली मारकर हत्या …

CHHATTISGARH : 22 monkeys shot dead... बेमेतरा। जिले के दाढ़ी...