RAIPUR CONTROVERSY : DSP कल्पना और कारोबारी टंडन विवाद में नया मोड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CONTROVERSY : A new twist in the dispute between DSP Kalpana and businessman Tandon

रायपुर, 12 दिसंबर 2025। DSP कल्पना वर्मा और होटल कारोबारी दीपक टंडन का विवाद अब पुलिस जांच के दायरे में है। रायपुर पुलिस ने पहली बार आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि मामला लव ट्रैप का नहीं है, बल्कि दोनों पक्षों के बीच आर्थिक लेनदेन और धोखाधड़ी के आरोप हैं।

दो थानों में अलग-अलग शिकायतें –

पंडरी थाना : DSP कल्पना के पति हेमंत वर्मा ने बरखा टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई।

खम्हारडीह थाना : बरखा टंडन ने हेमंत और राकेश वर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी कार रखी और चेक गलत तरीके से लिए।

DSP और टंडन का दावा –

दीपक टंडन ने कहा कि DSP ने उन्हें लव ट्रैप में फंसाया और करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ी और गहने लिए। वीडियो और चैट सबूत भी हैं।

DSP कल्पना वर्मा ने आरोपों को झूठा बताया और कहा कि टंडन फर्जी चैट और वीडियो फैला रहा है, असली वजह उनका बकाया पैसा लौटना था।

DGP का बयान –

DGP अरुण देव गौतम ने कहा कि अभी तक मुख्यालय तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं आई है, लेकिन शिकायत आने पर नियमानुसार जांच होगी। मामला अब पूरी तरह पुलिस जांच में है। दोनों पक्ष गंभीर आर्थिक और नैतिक आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद ही सच सामने आएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related