ANNA HAZARE ANASHAN : अन्ना हजारे का अल्टीमेटम, 30 जनवरी से आमरण अनशन!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ANNA HAZARE ANASHAN : Fast unto death from January 30!

रायपुर डेस्क। अहमदनगर के रालेगणसिद्धी में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार को सीधी चेतावनी दे दी है। हजारे ने साफ कहा है कि अगर सरकार ने लोकायुक्त कानून लागू नहीं किया, तो वे 30 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। उन्होंने यह भी साफ कर दिया—“इस बार आंदोलन आखिरी होगा।”

2022 में वादा… आज तक पूरा नहीं!

हजारे ने याद दिलाया कि 2022 में भी इसी मांग पर उन्होंने अनशन किया था। तब पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप पर अनशन खत्म हुआ था।

तब समिति बनी थी

ड्राफ्ट तैयार हुआ

दोनों सदनों ने पास भी कर दिया

फाइल राष्ट्रपति के पास भेजी गई

लेकिन आज तक कानून लागू नहीं हुआ।

7 बार चिट्ठी भेजी, जवाब एक भी नहीं

हजारे ने बताया कि उन्होंने 7 बार फडणवीस को पत्र लिखकर पूछा कि कानून क्यों नहीं लागू हो रहा। लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

सरकार जनता के लिए होती है, दिखावे के लिए नहीं : हजारे

पत्रकारों से बात करते हुए अन्ना हजारे ने कहा “लोकायुक्त कानून जनता की भलाई के लिए जरूरी है। सरकार सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होती।” उन्होंने दो टूक कहा कि अब आंदोलन टला नहीं जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related