RAIPUR CYCLOTHON 2025 : रायपुर में सायकलोथान 2025, फिट इंडिया का संदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CYCLOTHON 2025 : Cyclothon 2025 in Raipur, message of Fit India

रायपुर, 31 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में फिट इंडिया अभियान के तहत भव्य सायकलोथान 2025 रैली आयोजित की गई। यह रैली सिविल लाइन स्थित आयकर विभाग कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए तेलीबांधा चौक तक निकाली गई।

रैली में नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, आयकर विभाग अपर आयुक्त ऋतूपर्ण नामदेव, नगर निगम उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा सहित अधिकारियों, गणमान्यजनों, विद्यार्थियों, युवाओं और आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने सायकल चलाकर जन-जन को स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ शहर का सकारात्मक संदेश दिया।

राज्य सरकार के नेतृत्व में सांस्कृतिक गतिविधियाँ

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत राज्य शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियाँ की जा रही हैं।
इन कार्यक्रमों का संचालन महापौर मीनल चौबे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी और अन्य जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

आज की इस सायकल रैली ने न केवल खेल दिवस का महत्व बताया बल्कि लोगों को फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी प्रेरणादायी संदेश दिया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related