RAIPUR CRIME BREAKING : पलंग से बंधी मिली महिला की लाश, रेप के बाद बेरहमी से हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CRIME BREAKING: Dead body of a woman found tied to the bed, brutally murdered after rape.

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला की नग्न अवस्था में लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के दोनों हाथ पलंग से बंधे मिले, जिससे हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका का पति निजी फैक्ट्री में काम करता है और घटना के समय नागपुर गया हुआ था। 28 जनवरी की सुबह महिला ने पति से फोन पर बात की थी, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। देर शाम तक कोई सुराग न मिलने पर परिवार उसकी तलाश में जुटा, इसी दौरान गांव के ही उत्तम साहू के घर में महिला की लाश मिलने की जानकारी सामने आई।

हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी –

मृतका और पड़ोसी उत्तम साहू के बीच फोन पर बातचीत होती थी, जिसे लेकर महिला के पति ने पहले भी आपत्ति जताई थी। पुलिस को शक है कि आरोपी ने महिला को बहाने से घर बुलाया, उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी।

वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related