रायपुर के प्रत्याशी ने जताई आशंका, मतगणना के दिन कांग्रेसी मचाएंगे उत्पात

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को मतदान होने हैं। इससे पहले BJP ने मतगणना के दौरान कांग्रेसियों के उत्पात की आशंका जताई है। रायपुर ग्रामीण से BJP के प्रत्याशी मोतीलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने मतदान में खूब  उत्पात मचाया था। मतगणना में भी कांग्रेसियों के उत्पात की आशंका है। इस संबंध में हमने प्रशासन को अवगत कराया है। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को भी हम मतगणना संबंधी ट्रेनिंग दे रहे हैं।

भाजपा इस के आरोप पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा भाजपा जान चुकी है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन रही है। बहुमत से काफी अधिक सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। इसलिए भाजपा अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा विधानसभा चुनाव में हार मान चुकी है। उनके आला नेता भी जान चुके हैं कि चुनाव हार रहे हैं। इसलिए ऐसी बातें कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

दिल्ली में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Dr. Raman Singh ने अध्यक्ष Nitin Nabin से की मुलाकात

नई दिल्ली: आज दिल्ली प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष...

CG NEWS: अश्लील ऑर्केस्ट्रा डांस पर बड़ा एक्शन, ओडिशा की डांसर  गिरफ्तार

CG NEWS: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित...

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिये 16 तारीख से शुरू होगा जागरूकता शिविर

रायपुर 14 जनवरी 2026।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को...