RAIPUR BREAKING : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत, इलाके में सनसनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। स्कूल में छात्र की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना राजेंद्र नगर थाना इलाके की है।

RAIPUR BREAKING : मृतक छात्र की पहचान प्रभात साहू (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। जानकारी के अनुसार, प्रभात आज दोपहर स्कूल में गेम्स परेड के दौरान ग्राउंड में खेल रहा था। तभी अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से प्रभात मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी।

RAIPUR BREAKING : छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने बताया कि आकाशीय बिजली से छात्र की मौत होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही टीम को स्कूल भेजा गया है। फिलहाल जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related